हल्दूचौड़ (नैनीताल) लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में जिला क्षय रोग निवारण केंद्र हल्द्वानी के सहयोग से एकदिवसीय एचआईवी एड्स पर जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की नौ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीएड प्रथम सेमेस्टर की छात्रा नेहा शर्मा, अंजलि की टीम प्रथम, चंपा रावत और दीप्ति खोलिया द्वितीय और वैशाली जोशी और भारती पंत की टीम को तीसरा स्थान मिला। जिला क्षय रोग निवारण केंद्र हल्द्वानी के टीवी रोग निवारण यूनिट मोटाहल्दू सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर बिरेंद्र सिंह भंडारी, टीबीएचवी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी अमित जोशी ने क्विज प्रतियोगिता कराई। अध्यक्षता प्रा. प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पांडे, संचालन डॉ. अजीत कुमार सैनी ने किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. शुभ्रा पी कांडपाल, क्षय निवारण टीम और डॉ. बिपिन चंद्र जोशी ने किया। इस अवसर पर डॉ. हेम चंद्र पांडे, डॉ. इंद्रमोहन पंत, डॉ. आरके सनवाल, डॉ. भारत सिंह, डॉ. पी सागर, डॉ. रवीश त्रिपाठी, डॉ. गीता भट्ट, डॉ. नीलम कनवाल, डॉ. हेम चंद्र आदि थे।