फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: एचआईवी संक्रमित युवक नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार, जेल भेजा

Sat, 09 May 2026 12:35 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी में पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ एचआईवी संक्रमित एक युवक को  गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ 24 साल के एचआईवी संक्रमित युवक को गिरफ्तार किया है।

बनभूलपुरा थाने के एसआई जगवीर सिंह सात मई को पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे, तभी इंदिरानगर में खनन गेट के पास मार्ग पर एक संदिग्ध युवक पुलिस को देख सकपका गया और उसने अपने हाथ में रखी पॉलीथीन पास ही झाड़ियों में फेंक दी। पुलिस ने पॉलीथीन की तलाशी ली तो उसमें नशे के इंजेक्शन मिले। पूछताछ में युवक ने खुद को बनभूलपुरा क्षेत्र का निवासी बताते हुए कहा कि वह एचआईवी रोग से पीड़ित है। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि इंजेक्शन के साथ पकड़े गए युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें