रामनगर/भीमताल। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को हाईस्कूल और इंटर दोनों कक्षाओं की परीक्षा होनी है। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल में हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन) और टंकड़ (अंग्रेजी, हिंदी) की परीक्षा संपन्न होगी। इंटरमीडिएट में हिंदी और कृषि हिंदी (केवल कृषि भाग 2 के लिए) की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि सोमवार को जिले के 108 परीक्षा केंद्रों में इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीईओ ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। संवाद