गौलापार (नैनीताल)। चोरगलिया स्थित सिंचाई विभाग विश्राम गृह में सकल हिंदू समाज चोरगलिया के तत्वावधान में एकदिवसीय विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र भाई तथा कथावाचक भास्करानंद शास्त्री ने किया। जिला प्रचारक जितेंद्र भाई, मुख्य वक्ता भास्करानंद शास्त्री ने कहा कि हिंदू देश का गौरव है। यहां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवा विष्णु पाल, आनंद तिवारी, मनोज आर्या, कमल टम्टा आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पान सिंह मेवाड़ी, विक्रम बिष्ट, नवीन जोशी, प्रकाश बेलवाल, नेत्र सिंह बिष्ट, दीपक चौसली, आशु बुगनी, मनमोहन गारगोटी, राजेंद्र जागी समेत तमाम लोग मौजूद थे।