फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हिमालय संग्रहालय को कत्यूरी कालीन दुर्लभ मूर्तियां मिलीं

Mon, 08 Jul 2024 07:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कुमाऊं विंवि के डीएसबी परिसर के हिमालय संग्रहालय को मिली कत्यूरी कालीन दुर्लभ मूर्तियां। संवाद 
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में स्थित हिमालय संग्रहालय को कत्यूरी कालीन मूर्तियां मिली हैं। इसमें शिव-पार्वर्ती और उनके पूरे परिवार की मूर्तियां शामिल हैं। यह मूर्तियां मटिना गांव के लोगो की ओर से हिमालय संग्रहालय को प्रदान की गई हैं। मूर्ति प्रदान करने वालों में जगदीश जोशी, सदन मिश्रा, विनोद चंद्र भट्ट, रमेश शामिल रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा देवस्थल सेवा समिति महत गांव जिला अल्मोड़ा के महाराज बृहस्पति की ओर से गणेश और कुबेर देवता की मूर्तियां संग्रहालय को भेंट की गईं। इन मूर्तियों को हिमालय संग्रहालय को भेंट करने में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और डीएम वंदना ने विशेष भूमिका निभाई। विवि के कुलपति प्राे. दीवान सिंह रावत ने आयुक्त और डीएम का भी विशेष आभार जताया है।
संग्रहालय प्रभारी प्रो. सावित्री खेड़ा और डाॅ. विरेंद्र पाल के माध्यम से मूर्तियों को संग्रहालय लाया गया। वहां प्रो. जीएस नेगी, प्रो. संजय घितिडयाल, प्रो. संजय टमटा, डॉ. शिवानी रावत, डॉ. भुवन चंद्र शर्मा, डॉ. हरदयाल सिहं जलाल, डॉ. पूरन अधिकारी, डॉ. मनोज बाभिला, शिवराज कपकोटी, भुवन पाठक आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें