हल्द्वानी। आईटीबीपी के ट्रांजिट कैंप में तैनात एएसआई अनूप कुमार (55) की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने पर उन्हें नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि वह ग्राम झंडुकला, पोस्ट राको, तहसील सरकाघाट हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। मौत हार्टअटैक से बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। उधर उनका शव सैन्य जवानों को सौंप दिया गया। राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को हिमाचल प्रदेश स्थित उनके गांव ले जाया गया।