फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में पहाड़ की पकड़

Mon, 28 Aug 2023 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल।  संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस कमेटी ने नैनीताल जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। लोकसभा और निकाय चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी में कांग्रेसियों को दायित्व दिए गए हैं। साथ ही नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को कार्यकारिणी में खास जगह दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को स्वराज आश्रम में हुई वार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि कांग्रेस की 137 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की गई है। कहा कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यकों को कार्यकारिणी में ज्यादा शामिल किया है। कहा कि लोकसभा और निकाय चुनाव में एक साल से कम समय बचा है। ऐसे में नई कार्यकारिणी का गठन करने से जिले में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कहा कि नई कार्यकारिणी को लेकर कांग्रेस में असंतोष नहीं है। फिर भी सब अपनी बात कहने को स्वतंत्र हैं। अगर कोई कमी रह जाएगी तो उसे भी दूर किया जाएगा। 137 सदस्यीय कार्यकारिणी में पहाड़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अच्छी जगह दी गई है। करीब 64 ऐसे कांग्रेसियों को शामिल किया गया जो सीधे पहाड़ से जुड़े हैं जबकि जिले में नैनीताल और भीमताल ही पर्वतीय अंचल की विधानसभा सीट हैं। कांग्रेस की कोशिश है कि पहाड़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जाए। कांग्रेस ने अनुशासन समिति के अलावा अन्य समितियों का गठन करने का भी निर्णय लिया है।

एससी वर्ग के 19 नेता शामिल
हल्द्वानी। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में 19 एससी और सात मुस्लिम को शामिल किया है। साथ ही छह महिलाएं भी शामिल की गईं हैं। हालांकि महिलाओं को अपेक्षाकृत कम प्रतिनिधित्व दिया गया है। असंतोष थामने के लिए कार्यकारिणी भी भारीभरकम बनाई गई है।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर से नरेश अग्रवाल को
हल्द्वानी। नरेश अग्रवाल को फिर से कांग्रेस ने जिला कोषाध्यक्ष बनाया है। इनके अलावा 40 उपाध्यक्ष, 31 महामंत्री, आठ प्रवक्ता, एक अनुशासन समिति अध्यक्ष, 38 सचिव और 18 संगठन सचिव बनाए गए हैं। इनमें प्रमुख तौर पर उपाध्यक्ष पद पर बालम सिंह बिष्ट, एनडी पंत, डीसी हर्बोला, हीराबल्लभ जोशी, सुजान सिंह रजवार, श्याम बिष्ट को शामिल किया है। महामंत्री पद पर भुवन पांडे, भाष्कर पडलिया, मलय बिष्ट, किशन भट्ट को शामिल किया है। विक्रम रंधावा, मोनिका सती, प्रकाश बेलवाल, मदन नौलिया सचिव पद पर अन्य के साथ शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें