फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हाईकोर्ट की टीम ने फुटबाल की ट्रॉफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसए नैनीताल की ओर से आयोजित अंतर कार्यालय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। शनिवार को मल्लीताल मैदान में हाईकोर्ट ऑफिशियल नैनीताल और व्यापार मंडल तल्लीताल के मध्य फाइनल मुकाबला हुआ। हाईकोर्ट ने व्यापार मंडल को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता व मंडी समिति के मनोज जोशी ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएसए के महासचिव अनिल गढ़िया, भुवन बिष्ट, पवन खनायत, बॉलीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली, सभासद भगवत रावत, संतोष शाह, विक्रम शाह,ख जान डंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें