फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी में सफाई कर्मियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- पूरे शहर को बंध नहीं बना सकते

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हल्द्वानी में सफाई कर्मियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट शहर में फैले कूड़े को गंभीरता से लेते हुए कहा कि पूरे शहर को बंधक नहीं बनाया जा सकता। नगर निगम को आदेश दिए हैं कि सफाई कर्मचारियों के कब्जे से सभी 400 कूड़ा गाड़ियों को जल्द रिलीज कराएं। अगर सफाई कर्मचारी इसमें कोई व्यवधान उत्पन्न करते हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करें।
विज्ञापन

नगर निगम को शहर में सफाई व्यवस्था के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए भी कहा है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 नवंबर को होगी।
मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हल्द्वानी निवासी दिनेश चंदोला ने जनहित याचिका में कहा था कि पिछले चार दिनों से हल्द्वानी शहर में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं जिसके चलते शहर भर में कूड़ा फैला हुआ है। सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम की सभी 400 कूड़ा गाड़ियों को अपने कब्जे ले रखा है।
याचिका के खास बिंदु
- जो कर्मचारी सफाई कर रहे हैं उनके साथ मारपीट की जा रही है। शहर में डेंगू पहले से ही फैला हुआ है।
-जब से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए है, शहर में कूड़ा फैला होने के कारण इसका प्रकोप और बढ़ गया है।
- कचरे को जानवर भी खा रहे हैं और उनके स्वास्थ्य पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। शहर में बदबू फैलने लगी है।
- 24 नवंबर से सात सफाई यूनियन हड़ताल पर हैं जिससे शहर में सफाई नहीं हो पा रही है।
सफाई कर्मचारियों की मांगें
- 731 अस्थायी कर्मियों को 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने समेत नौ मांगें उठाई जा रही हैं।
- नगर निगम की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए बनाई गई बैणी सेना को हटाया जाए।
यह भी जानें
- शहर में प्रतिदिन 160 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है।
- स्थायी-अस्थायी सफाई कर्मचारियों की संख्या 950 है।
- नगर निगम के अस्थायी कर्मचारियों को 8275 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है।
- प्रदेश शासन ने 13 अप्रैल 2022 को मानदेय 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया है।
- नगर निगम के पास 33 डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन हैं। -निगम ने वार्ड एक से 33 तक डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम मैजिक जिनी स्मार्टटैक सॉल्यूशन को दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वार्ड नंबर 34 से वार्ड 60 तक नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम करता है। यहां निगम के पास 35 कूड़ा वाहन हैं।
- तीन जेसीबी, आठ कांपेक्टर, पांच ट्रैक्टर-ट्राली, तीन टिप्पर हैं। इसके अलावा निगम के पास 17 छोटे वाहन भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें