फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : कल से कोर्ट रूम से होंगे न्यायिक कार्य, अब तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हो रही थी मामलों की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट में चार जनवरी से सभी न्यायिक कार्य अदालत (कोर्ट रूम) से होंगे। बता दें कि लॉकडाउन के बाद से न्यायिक कार्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किए जा रहे थे। वहीं, हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के आदेश पर रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी ने जिला अदालतों के समस्त न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे दो जनवरी से लॉकडाउन से पूर्व की भांति अदालतों से ही काम करें। आदेश में कहा गया है कि कोविड -19 के नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। कोर्ट में प्रवेश करने से पूर्व सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद ही कोर्ट में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें