नैनीताल हाईकोर्ट ने वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी में रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद विपक्षी पंकज कुमार वर्मा को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार अनुराधा राय व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर विपक्षी पंकज कुमार वर्मा की वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी में रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्ति को चुनौती दी गई थी।