नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से हरेला पर्व के मौके पर बार सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण व हरियाली को लेकर चर्चा भी हुई।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीसीएस रावत की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने सभी को हरेला पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोग हमेशा प्रकृति प्रेमी रहे हैं। हरेला पर्व इसका प्रमाण है। इस दिन हर घर की ओर से एक पेड़ लगाने की परंपरा रही है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के महासचिव सौरभ अधिकारी, भुवनेश जोशी, पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर जोशी, ललित बेलवाल, बार काउंसिल अध्यक्ष डॉ. एमएस पाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।