फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हाईकोर्ट बार के नौ प्रमुख पदों के लिए 18 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Sat, 01 Jul 2023 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नौ अलग अलग पदों के लिए शुक्रवार को 18 दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी होगी।
विज्ञापन




मुख्य निर्वाचन अधिकारी डीके जोशी ने बताया कि अध्यक्ष के लिए दुर्गा सिंह मेहता, दिनेश चंद्र सिंह रावत व शशिकांत शांडिल्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सामान्य) के लिए कौशल साह जगाति एवं विकास कुमार मुगलानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मानवेन्द्र सिंह व प्रभात बोहरा, महिला उपाध्यक्ष के लिए मधु नेगी सामन्त, शीतल सेलवाल व शिवांगी गंगवार, महासचिव के लिए विरेंद्र सिंह रावत व सौरभ अधिकारी, संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) के लिए कौशल पांडे व महावीर कोहली, संयुक्त सचिव (प्रेस) के लिए शारीक खुर्शीद व मंयक पांडे, कोषाध्यक्ष के लिए प्रसन्ना कर्नाटक व लाइब्रेरियन के लिए मनी कुमार बाटला ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

उन्होंने बताया इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) के पांच पदों के लिए छह उम्मीदवार भुवनेश जोशी, कांतिराम, किशन सिंह, मनोज कुमार, प्रकाश पेटशाली व संजीव सिंह ने वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के लिए तेजस्वना सागर, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) के चार पदों के लिए दिगविजय सिंह बिष्ट, ध्रुव चन्द्र, हिमांशु राठौर, संजय कुमार, जयंत साह, सुशील एंव सुमन नौटियाल, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के एक पद के लिए गुरबानी सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन




जोशी ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की ओर से अवगत कराया गया है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए कुलदीप कुमार सिंह एवं अर्जुन सिंह भंडारी ( सदस्यगण बार काउंसिल आफ उत्तराखंड) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। अन्य बार काउंसिल से स्थानान्तरण संबंधित प्रमाणपत्र जमा करने की अंतिम तिथि को तीन प्रमाण पत्र प्राप्त हुए व एआईबीई के 27 प्रमाणपत्र जमा हुए। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में पर्याप्त कानून व्यवस्था बनाने हेतु रजिस्ट्रार जनरल के माध्यम से प्रशासन को पत्र भेजा गया। इस मौके पर हरेन्द्र बेलवाल, आईडी पालीवाल, आलोक मेहरा, मोहम्मद मतलूब, घनश्याम जोशी, राज कुमार, वन्दना सिंह, स्वाति वर्मा, रजनी सुप्याल लटवाल, राजेश शर्मा, विनय चौहान, रवी बिष्ट, गौरव जोशी, देवेन्द्र सिंह बोहरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें