नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत और महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी ने जीत हासिल की। रावत ने अपने प्रतिद्वंद्वी दुर्गा सिंह मेहता को 220 मतों से हराया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास कुमार गुगलानी और महिला उपाध्यक्ष शीतल सेलवाल चुने गए।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत ने भारी मतों से जीत दर्ज की। विजयी डीसीएस रावत को 449 वोट, दूसरे नंबर पर रहे डीएस मेहता को 229 और तीसरे स्थान पर आए शशिकांत शांडिल्य को 124 वोट मिले।
महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी को 433 और उनके प्रतिद्वंद्वी वीरेंद्र रावत को 419 वोट मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सामान्य) के लिए विकास कुमार गुगलानी 452 वोट पाकर विजयी रहे जबकि कौशल साह जगाती को 386 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मानवेन्द्र सिंह को 446 जबकि प्रभात बोहरा को 397 वोट मिले। महिला उपाध्यक्ष पद पर शीतल सेलवाल 352 वोट पाकर विजयी रहीं जबकि मधु नेगी सामंत को 290 व शिवांगी गंगवार को 189 वोट पर संतोष करना पड़ा।
संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) पद पर कौशल पांडे, संयुक्त सचिव (प्रेस) पद पर मंयक पांडे जीते। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) के चार पदों पर दिग्विजय सिंह बिष्ट, ध्रुव चंद्र, हिमांशु राठौर और सुमन नौटियाल ने जीत हासिल की।
===========
1338 में से 863 अधिवक्ताओं ने डाले वोट
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर बुधवार रात करीब 12 बजे परिणाम आए। सुबह से ही मतदान और मतगणना को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। 1338 मतदाताओं में से 863 अधिवक्ताओं ने वोट डाले।
हाईकोर्ट परिसर में सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चला। चुनाव अधिकारी के निर्देशन में शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत शुरू से ही आगे रहे। महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी और वीरेंद्र सिंह रावत के बीच कांटे की टक्कर थी।
इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद पर प्रसन्ना कर्नाटक, लाइब्रेरियन पद पर मनी कुमार बाटला निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) के पांच पदों पर भुवनेश जोशी, कांति राम, किशन सिंह, प्रकाश पेटशाली एवं संजीव सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) पद पर तेजस्वना सागर, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) पद पर गुरबानी सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इन सभी पदों के लिए केवल एक-एक दावेदार ने ही नामांकन पत्र जमा कराया था।
इनका रहा सहयोग
नैनीताल। चुनाव अधिकारी डीके जोशी की मौजूदगी में हुई चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में हरेंद्र बेलवाल, आईडी पालीवाल, आलोक मेहरा, मोहम्मद मतलूब, घनश्याम जोशी, राजकुमार, वंदना सिंह, स्वाति वर्मा, रजनी सुप्याल लटवाल, राजेश शर्मा, विनय चौहान, रवि बिष्ट, गौरव जोशी, देवेंद्र सिंह बोहरा आदि ने सहयोग किया।
=-=-
कोट
चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें अवश्य पूरा करेंगे। हमेशा अधिवक्ताओं के दुख-सुख के साथी रहेंगे। हाल ही में तैयार हुए अधिवक्ता चैंबर जरूरमंद अधिवक्ताओं को पारदर्शिता के साथ आवंटित किए जाएंगे। ट्रिब्यूनल की कोर्ट हाईकोर्ट परिसर में ही स्थापित कराने, पुस्तकालय में पीडीएफ सिस्टम लागू करने, जूनियर अधिवक्ताओं के लिये फंड की व्यवस्था करने की दिशा में काम किया जाएगा।
- डीसीएस रावत, अध्यक्ष, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन।
जीत के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार। मेडिक्लेम व्यवस्था लागू करने, कैंटीन और शौचालय की व्यवस्था सही करने, चैंबर के आवंटन में पारदर्शिता बरतने का जो वायदा किया था उसे पूरा किया जाएगा।
-सौरभ अधिकारी, महासचिव, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन।