फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हाय तेरी रुमाला गुलाबी मुखड़ी...

Sun, 14 Jul 2024 06:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरा नगर हल्द्वानी में हरेला त्यार 2024 के दौरान आयोजित लोक नृत्य
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में पांच दिवसीय हरेला पर्व के कार्यक्रम जारी हैं। शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ कलाकारों ने कुमाऊंनी गानों की शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


शनिवार शाम को हुए रंगारंग कार्यक्रमों में गायक सुनील कुमार ने जी रया जागी रया, यो दिना यो मासा गाकर वाहवाही लूटी। इसके बाद उन्होंने पारे भीड़ा की बसंती छोरी रूमा झूमा... और गुलाबी शरारा... गाकर लोगों को झुमाया। गायक अमित गोस्वामी ने कैले बाजे मुरूली... और जय हो बद्रीनाथा... गाकर लोगों की आंखें नम कर दी। इससे पहले दिन में बच्चों की प्रतियोगिताएं हुई। यहां अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल, सचिव देवेंद्र सिंह तोलिया, महासचिव यूसी जोशी, शोभा बिष्ट, पुष्पा संभल, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनोली, विमला सांगुड़ी, जया पाठक, डॉ. प्रदीप उपाध्याय आदि रहे। वहीं, पतंग उड़ाओ में हितेश ठाकुर पहले और लोकगीत सीनियर वर्ग में अनुष्का थुवाल पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें