फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हेली सेवा को नहीं मिले यात्री, एक ही उड़ान भरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। महीने भर बाद शुक्रवार को शुरू हुई हेली सेवा को पहले दिन यात्री ही नहीं मिले। इस कारण चंपावत, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के लिए हेलीकाप्टर ने सिर्फ एक ही उड़ान भरी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 22 फरवरी को हल्द्वानी से चंपावत, मुनस्यारी व पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा शुरू की थी। दो माह से अधिक समय तक चलने के बाद इसे एकाएक बंद कर दिया गया था। शुक्रवार को फिर से हेली सेवा शुरू की गई लेकिन यात्री नहीं मिले। सुबह 7:45 बजे हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए हेलीकाप्टर ने बगैर यात्रियों के उड़ान भरी। वहां से वापसी में एक यात्री मिला। पिथौरागढ़ के लिए भी कोई यात्री नहीं मिला। हल्द्वानी वापसी में दो यात्री मिले। हेरिटेज एविएशन के महाप्रबंधक मनीष भंडारी ने कई दिन के बाद हेली सेवा शुरू होने के कारण यात्री नहीं मिले। इस कारण दूसरी शिफ्ट की उड़ान नहीं भरी जा सकी। बताया कि शनिवार को तीनों स्थानों के लिए दो-दो शिफ्ट में उड़ान भरी जाएगी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें