फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैँपियनशीप 2022 में हीरा कुंवर स्कूल रहा ऑलओवर चैंपियन।

विज्ञापन
विजेता स्कूल की टीम को ट्राफी भेट करते अतिथि। - फोटो : CHORGALIA
विज्ञापन
गौलापार ( नैनीताल )। गौलापार कुंवरपुर स्थित हीरा कुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हीरा कुंवर चैंपियनशिप 2022 के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें हीरा कुंवर स्कूल ऑल ओवर चैंपियन रहा। दूसरे स्थान पर जेडीजीएम और तीसरे स्थान पर इंपीरियल पब्लिक स्कूल रहा।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए मुकाबलों में बालक वर्ग कबड्डी में हीरा कुंवर विजेता, जेडीजीएम उपविजेता, बालिका वर्ग कबड्डी में जेडीजीएम विजेता और हीरा कुंवर उपविजेता रहे। खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में हीरा कुंवर विजेता, वेंडी पब्लिक स्कूल उपविजेता रहे। रिले रेस बालक वर्ग में अंशुल राणा प्रथम, आदित्य द्वितीय, करन तीसरे, बालिका वर्ग में नेहा भंडारी प्रथम, अदविका द्वितीय और हर्षिता सुयाल तृतीय रहीं।
समापन अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मला बिष्ट ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, पूर्व छात्रसंघ सचिव पान सिंह मेवाड़ी, बीडीसी सदस्य दिशा बिष्ट, हरेंद्र सिंह क्वीरा, नीरज रैक्वाल, अर्जुन बिष्ट, मुख्य निर्णायक दलवीर सिंह, जीवन सिंह, प्रबंधक भास्कर बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें