फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपुलेख, ज्योलिंगकांग में हुई चार फुट से अधिक बर्फबारी

विज्ञापन
बर्फ से लकदक धारचूला के व्यास घाटी में स्थित कुटी गांव और सुरक्षा बलों की चौकियां। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट आ गई है। चीन सीमा पर स्थित अंतिम चौकियों लिपुलेख, ज्योलिंगकांग और कालापानी में चार फुट से अधिक बर्फ गिरी है।
विज्ञापन

दारमा स्थित 17500 फुट पर स्थित अंतिम चौकी दावे, व्यास घाटी की अंतिम चौकी वेलिसया (16 हजार), ज्योलिंगकांग (14 हजार) और 17000 फुट पर स्थित लिपुलेख में इस सीजन में पांचवी बार चार फुट से अधिक और कालापानी में दो फुट हिमपात हुआ। बुदि, गुंजी, नाबी, रोंगकोंग, नपलच्यू में दूसरी बार पांच से छह इंच जबकि कुटी में एक फुट बर्फबारी हुई है। चीन सीमा पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की अंतिम चौकियों में तापमान माइनस तीन डिग्री तक पहुंचने से ठंड काफी बढ़ गई है।
दारमा घाटी के दुग्तु, सोन, फिलम, दातु, गो, बोन, सेला, बालिंग, ढाकर, तिदांग, मार्छाल और सीपू आदि गांवों में लगभग एक फुट हिमपात हुआ है। यह सीजन की पहली बर्फबारी है। बर्फबारी से स्थानीय लोगों के साथ ही सेना की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। रोंकांग की प्रधान अंजू रोंकली ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ गई है। दांतु के सरपंच रघुवीर दताल ने बताया कि लगातार बारिश और बर्फबारी से भेड़-बकरियों और मवेशियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बर्फ से लकदक हुईं पंचाचूली और हंसलिंग की चोटियां
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के निचले इलाकों में पिछले तीन दिनों से बारिश जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है।
पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, नाग्निधुरा में बर्फबारी जारी है। सभी चोटियां बर्फ से लकदक हो चुकी हैं। हिमपात और लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। लोगों ने जैकेट और टोपियां निकाल ली हैं। कड़ाके की ठंड के कारण मुनस्यारी में अधिकतर लोग दो दिनों से घरों में बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें