नैनीताल/हल्द्वानी। मौसम विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल आदि जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं बारिश के तीव्र दौर भी चलने का अनुमान है। इधर बृहस्पतिवार को नैनीताल में दिनभर मौसम खराब रहा। कोहरे के कारण दृश्यता भी कम रही। देर शाम तक ठंड का यह असर जारी रहा जिससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। इधर हल्द्वानी में धूप खिलने से लोगों को उमस ने परेशान किया। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। माई सिटी रिपोर्टर/संवाद