नैनीताल में सोमवार को बारिश के दौरान सैलानी मालरोड में कुछ इस तरह बारिश से बचते हुए जाते हुए।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर में सोमवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। अंधड़ और गरज चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है।
नगर में बीते एक पखवाड़े से मौसम सामान्य बना हुआ था। सोमवार दोपहर तक मौसम सामान्य था। उसके बाद आसमान में हल्के बादल छाने लगे। फिर अंधड़ शुरू हो गया। शाम साढ़े पांच बजे से गरज चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे सैलानियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि जलस्तर दो फीट ढाई इंच पहुंच गया है। वहीं, भीमताल, ज्योलीकोट, भवाली, धानाचूली, ओखलकांडा, धारी, मुक्तेश्वर में तेज हवाओं के चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।