रामनगर। गर्मी और लू से लोगों की सेहत प्रभावित होने लगी है। गर्मी के तेवर बढ़ने के साथ लू लगने और डिहाइड्रेशन से ग्रसित 30 से 40 मरीज रोजाना सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में हर दिन लगभग 500 की ओपीडी होती है। ढिकुली, मार्चुला, पाटकोट समेत अन्य दूरस्थ इलाकों से लोग पहुंचते हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसएस बिष्ट ने बताया कि लू लगने और डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पानी पीने और धूप में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।