हल्द्वानी। द्वितीय पूरन चंद बल्यूटिया मेमोरियल अंडर-14 बालक क्रिकेट मैच में एचसीए ने पीयूष क्रिकेट अकादमी को 41 रन से हराया।
कोल्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में बृहस्पवितार को पीयूष क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। एचसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में सभी विकेट खोकर 181 रन बनाए। लक्ष्य ने 43 और जतिन ने 36 रनों का योगदान दिया। गेंदबाज कार्तिक ने तीन, धैर्य और प्राथमेश ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में पीयूष क्रिकेट अकादमी की टीम 42वें ओवर में 140 रन ही बना सकी। योगेश मेहरा 40, कार्तिकेय 25 और धैर्य 19 रन जोड़े। गेंदबाज लक्ष्य और हार्दिक ने तीन-तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच एचसीए के लक्ष्य को और फाइटर ऑफ द मैच पीयूष क्रिकेट अकादमी के कार्तिक बने। निर्णायक हरप्रीत सिंह कंबोज व गौरव नेगी और स्कोरर सौम्या रहीं।