ज्योलीकोट (नैनीताल)। संत एंथोनी इंटर कॉलेज के छात्र हर्षवर्धन जीना का चयन अंडर-15 एशियन बाॅक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। शिक्षक आरएस जीना ने बताया कि प्रतियोगिता एक मई से 16 मई तक उजबेकिस्तान में होगी। हर्षवर्धन के पिता देवेंद्र सिंह जीना गेठिया जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक होने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाॅक्सिंग ऑफिशियल भी हैं। हर्षवर्धन के चयन पर प्रधानाचार्या शोभा, प्रबंधक मार्सीलीना सीमा, उत्तराखंड बाॅक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा आदि ने खुशी जताई है।