फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: हर्ष को दिया स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक, पत्रकारिता विभाग के टॉपर को दिया जाता है मेडल

Wed, 05 Nov 2025 11:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में संचालित अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के टॉपर हर्ष तिवारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से नवाजा।
विज्ञापन
अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के टॉपर हर्ष तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में संचालित अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के टॉपर हर्ष तिवारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से नवाजा। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची। उन्होंने दो स्वर्ण पदक प्राप्त मेधावियों को सम्मानित किया। अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के टॉपर हर्ष तिवारी को राष्ट्रपति ने अमर उजाला के संस्थापक स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक और कुलपति स्वर्ण पदक दिया। हर्ष तिवारी रुद्रपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2024-25 में 83.4 फीसदी अंक हासिल कर टाॅप किया था।

हर्ष ने बताया कि वह पत्रकारिता में पीएचडी करने के साथ ही सामाजिक उद्यमिता क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं। उनके माता ज्योति तिवारी और पिता दीपक तिवारी व्यवसायी है। हर्ष की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी व डॉ. पूनम बिष्ट ने हर्ष व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें