फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हरिकिशन ने एलीट राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रचा इतिहास

Mon, 04 Dec 2023 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हरिकिशन बेलवाल ने पांच दिनी एलीट पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 10 गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक इंफाल में आयोजित एलीट पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हरिकिशन ने 10 स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन


हरिकिशन बेलवाल आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट के चीफ कोच हैं। हरिकिशन बेलवाल ने ओलंपियन अमित, सतीश कुमार, एशियाई खिलाड़ी सचिन, लक्ष्य, संजीत आदि खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया है। हरिकिशन ने वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स और साउथ एशियाई गेम्स में मेडल जीते हैं। इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बॉक्सिंग के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, उत्तराखंड बॉक्सिंग के टेक्निकल एडवाइजर डॉ. डीपी भट्ट, उत्तराखंड बॉक्सिंग के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, अंतराष्ट्रीय कोच देवेंद्र भट्ट, भारतीय महिला बॉक्सिंग के पूर्व चीफ कोच भास्कर भट्ट ने खुशी जाहिर की है।

खो-खो में हल्द्वानी ने बाजी मारी

हल्द्वानी। डीएवी स्कूल में एक दिवसीय क्लस्टर खेलकूद कार्यक्रम किए गए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने खोखो, फुटबाल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वूशु में प्रतिभाग किया। खो-खो अंडर-17 बालक वर्ग में काशीपुर और बालिका वर्ग में हल्द्वानी की टीम प्रथम स्थान पर रही। वॉलीबाल अंडर 17 बालक वर्ग में बाजपुर ने रुद्रपुर को हराकर प्रथम स्थान पाया। वॉलीबाल अंडर 19 बालक वर्ग में हल्द्वानी ने काशीपुर को हराकर पहला स्थान पाया। फुटबाल अंडर 19 वर्ग में हल्द्वानी प्रथम और बाजपुर द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन अंडर 14 बालक वर्ग में हल्द्वानी, अंडर 17 बालक वर्ग में बाजपुर और अंडर 17 बालिका वर्ग में बाजपुर ने बाजी मारी। निर्णायक की भूमिका मनोज वर्मा, विजय और रघुवीर बंगारी ने निभाई। कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें