रामनगर में जरूरतमंदों को राशन बांटते समाजसेवी।
- फोटो : AMAR UJALA
रामनगर (नैनीताल)। लॉकडाउन में रामनगर में कोई भूखा न रहे सर्व-धर्म समाज सेवा समिति ने यह संकल्प लिया है। समस्त पदाधिकारियों ने ज़रूरतमन्द परिवारों की मदद व्यक्तिगत खर्च से की है।\ समिति ने सभासदों व स्थानीय लोगों द्वारा चिन्हित ज़रूरतमंदों के घरों में खाद्य सामग्री किट उपलब्ध कराई है। मोहल्ला खताड़ी, इंदिरा कॉलोनी, बम्बघेर, उत्तरी खताड़ी, टेढ़ा रोड, गूलर घट्टी, कॉर्बेट कॉलोनी, नई बस्ती, आदर्शनगर, पूछड़ी, शक्तिनगर, रहमतनगर, ग्राम तेलीपुरा व भगोतपुर मड़ियाल आदि ग्रामीण क्षेत्र में खाद्य सामग्री की लगभग 800 किट बांटी जा चुकी हैं। समिति के अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि यह जन सेवा आगे भी जारी रहेगी। खाद्य सामग्री वितरण के समय संरक्षक इमरान सिद्दीकी, सगीर अहमद, खलीक अहमद, डॉ0ताहिर सिददीकी, महासचिव आसिफ इक़बाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महमूद खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन, कोषाध्यक्ष शेर मोहम्मद, सचिव मुशाहिद राजा, संयुक्त सचिव मोहम्मद ज़ुल्फ़िकार, शकील सिद्दीकी, भुवन डंगवाल, नदीम अख्तर आदि मौजूद रहे।