हल्द्वानी। सुबह हल्की बारिश के बाद मंगलवार दिनभर लोगों को तपिश और उमस का सामना करना पड़ा। मंगलवार शाम तक आसमान साफ रहा। मौसम विभाग की ओर से बागेश्वर, नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। देहरादून का तापमान हल्द्वानी से कम रहा। दून का अधिकतम पारा 31.9 और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम पारा 19.5 और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद