हल्द्वानी। कराटे खिलाड़ी चेतन भट्ट जापान में होने वाले 20वें एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुधवार को रवाना हुए। वह इस प्रतियोगिता में भारत से एकमात्र पुरुष कराटे खिलाड़ी हैं। चेतन बिना किसी कोच के इस आयोजन में भाग लेंगे, उनके साथ केवल एक टीम लीडर होगा। चेतन 84 किलो भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगे।