हल्द्वानी। मॉरीशस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हल्द्वानी निवासी ईशान बख्शी ने घर वापसी की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है। यहां आवास विकास में उनका परिवार रहता है। कोरोना वायरस के फैलने के बाद से मॉरीशस और भारत के बीच आवाजाही को बंद कर दिया है। ईशान के पिता दीपक बख्शी ने बताया कि उनका बेटा 16 जनवरी को मॉरीशस गया था। उन्होंने पीएमओ ऑफिस से ट्वीट कर मदद मांगी लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है। इसी कारण ईशान ने घर वापसी के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर मदद मांगी है। वीडियो में ईशान ने वहां के बुरे हालातों के बारे में बताया है।