रणजी ट्राफी के लिए चयनित हल्द्वानी के क्रिकेटर कमल कनियाल। फोटो: मेल से
हल्द्वानी। उत्तराखंड की अंडर-19 टीम से कूच बिहार ट्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब हल्द्वानी गौलापार के कमल कन्याल रणजी ट्राफी के लिए भी खेलेंगे। उत्तराखंड की रणजी टीम से महाराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच के लिए कमल को आमंत्रण मिला है। इस सीजन में कमल ने एक दोहरा शतक, दो शतक समेत 809 रन बनाए जिससे प्रभावित होकर चयनकर्ताओं ने उन्हें महाराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम में चयनित किया किया है। कमल वर्तमान में हल्द्वानी दोनहरिया स्थित कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। कमल के चयन पर कोच मनोज भट्ट, निश्चल जोशी, नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दीपक मेहरा, उपाध्यक्ष विनय साह, जगदीश बोरा, कोषाध्यक्ष कमल पपनै, संयुक्त सचिव विकास पांडे, किशन अनेरिया, लाला कांडपाल, मोहम्मद रेहान, वीरेंद्र भंडारी, विजय आर्या, गोपाल रावत, पुनीत श्रीवास्तव आदि ने उन्हें बधाई दी है।