फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: हल्द्वानी की पहली महिला एसडीएम बनी मोनिका आर्या, संभाला कार्यभार

Thu, 28 May 2026 09:45 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

हल्द्वानी की नवनियुक्त उपजिलाधिकारी मोनिका आर्या ने कार्यभार संभाल कर लिया है। वह राज्य गठन के बाद हल्द्वानी में एसडीएम पद संभालने वाली पहली महिला प्रशासनिक अधिकारी बनी हैं।
विज्ञापन
मोनिका आर्या। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी की नवनियुक्त उपजिलाधिकारी मोनिका आर्या ने कार्यभार संभाल लिया है। मोनिका राज्य गठन के बाद से हल्द्वानी में एसडीएम का कार्यभार ग्रहण करने वाली पहली महिला प्रशासनिक अधिकारी हैं। मूलरूप से पिथौरागढ़ निवासी मोनिका वर्ष 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह श्री कैंची धाम तहसील में कार्यरत थीं। उनकी ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी तैनाती हो चुकी है। उनके पिता गणेश आर्या सेना से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता कलावती शिक्षिका हैं। उन्होंने कहा कि उनका फोकस अभी मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन को बेहतर तरीके से अंजाम देने के साथ साथ विकास योजनाओं का क्रियान्वयन कराना और कोर्ट में लंबित वादों का त्वरित निस्तारण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें