फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश से बस से आज देर रात पहुंचे हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हरियाणा में फंसे जिले के 11 लोग रविवार देर शाम बस से हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी स्टेडियम में सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद आम्रपाली में क्वारंटीन के लिए भेजा गया है। पंजाब से ये घर आने के लिए निकले थे कि बार्डर पार करते समय हरियाणा पुलिस ने रोक लिया और सभी को क्वारंटीन कर दिया। भीमताल जंगलियागांव के तीन लोगों ने बताया कि हरियाणा के बादली में 25 दिन तक सभी को रखा गया था और सैंपल जांच के लिए भेजे थे। शनिवार को हरियाणा से ऋषिकेश पहुंचे। रविवार को हल्द्वानी के लिए बस से रवाना किया गया। रात करीब 9:30 बजे सभी लोग बस से हल्द्वानी स्टेडियम पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि सभी को आम्रपाली इंस्टीट्यूट में क्वारंटीन के लिए भेजा है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि फिलहाल किसी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें