फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Fire: चार झोपड़ियों में लगी भीषण आग, तीन बकरी समेत चार मवेशियों की जलकर मौत; घर का सामान राख

Wed, 14 Feb 2024 11:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में मंगलवार की देर रात चार झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। इसमें हजारों की नकदी, जेवरात सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। साथ ही तीन बकरी सहित चार मवेशियों की जलकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार की देर रात हाथीखाल स्थित चार झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। इसमें हजारों की नकदी, जेवरात सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। साथ ही तीन बकरी सहित चार मवेशियों की जलकर मौत हो गई। आग की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया।

यूपी के रामपुर स्थित विलासपुर निवासी गुड्डू राजपूत हल्द्वानी में बरेली रोड स्थित हाथीखाल में रहकर बटाईदारी करते हैं। उनके साथ नबावगंज तहसील के हाफिजगंज निवासी पप्पू मौर्य भी रहकर बटाईदारी करते हैं। सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि गुड्डू और पप्पू दोनों झोपड़ियां बनाकर रहते थे। इसमें इनका परिवार भी रहता था। मंगलवार की देर रात करीब दो बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। दोनों ने तुरंत पत्नी व बच्चों को घर से बाहर निकाला और सामान निकालने की जद्दोजहद में लगे रहे। इसी बीच उन्होंने फायर बिग्रेड को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Riots: हल्द्वानी हिंसा मामले में सुनवाई, HC से याचिकाकर्ता को नहीं मिली राहत, सरकार से मांगा जवाब

मौके पर फायर बिग्रेड की एक बड़ी और एक छोटी गाड़ी रवाना की गई और आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गुड्डू की तीन पालतू बकरी, एक भैंस का बच्चा, दो तोला सोना, 20 हजार की नगदी व घर का अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं पप्पू का रिक्शा, फ्रिज, ढाई तोला सोना, 10 हजार रुपये की नगदी, अनाज व अन्य सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें