फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी से बाइक से बरेली जाते दो लोगों को पकड़कर क्वारंटीन सेंटर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। बनभूलपुरा हल्द्वानी से बिंदुखत्ता गांव के रास्ते मोटरसाइकिल से बरेली की ओर जा रहे दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें क्वारंटीन सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। सोमवार को पश्चिमी राजीवनगर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें पकड़ा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए पुलिस कर्मियों को तुरंत मौके पर बुलाकर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हॉटस्पॉट क्षेत्र से आने के कारण पहले दोनों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ अजय दीक्षित से स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उसके बाद उन्हें हल्द्वानी को रेफर कर दिया। बिंदुखत्ता क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से बाहरी लोग उत्तर प्रदेश को जाने के लिए बिंदुखत्ता के विभिन्न मार्गों का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें