हल्द्वानी। 20वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में हल्द्वानी ए और हाईकोर्ट एंड डिस्टि्रक्ट बार की टीमों ने अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इससे पहले बुधवार को मैच का शुभारंभ उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक भारती ने किया।
जीएनजी क्रिकेट एकेडमी कमलुवागांजा में खेल गए पहले प्री क्वार्टर फाइनल में हल्द्वानी ए का मुकाबला हरिद्वार टैक्स बार से हुआ। 20 ओवर में हल्द्वानी ए ने 247 रन का बढ़ा स्कोर खड़ा किया। पारितोष ने 71 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में हरिद्वार टैक्स बार की टीम 174 रन ही बना सकी। पारितोष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल मैच में हाईकोर्ट एंड डिस्टि्रक्ट बार का मुकाबला हल्द्वानी सी से हुआ। हाईकोर्ट एंड डिस्टि्रक्ट बार की टीम ने पहले खेलते हुए 198 रन का स्कोर बनाया। जवाब में हल्द्वानी सी की टीम 145 रन ही बना सकी। अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अन्य मुकाबलों में वैंडी ग्राउंड गौलापार में पहला मैच हरिद्वार बार-11 और दून लीगल वारियर के बीच खेला गया। हरिद्वार बार-11 ने 148 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दून लीगल वारियर 1 रन के अंतर से मैच हार गई। रहमान को 40 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच द्रोण नगरी 11 और केदार-11 के बीच खेला गया। द्रोण नगरी ने 71 रन बनाए, जबकि केदार-11 ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। एमएस ग्राउंड गौलापार में खेले गए पहले मैच में हाईकोर्ट-11 ने हाईकोर्ट लगान और दूसरे मैच में हाईकोर्ट एडवोकेट-11 ने विकासनगर बी को शिकस्त दी।