फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दूचौड़ सातूं आठू पर्व धूम धाम से मनाया,निकाली झांकी

विज्ञापन
सातूं-आठू बडे ही धूम धाम से मनाया गया हल्दूचौड़ में निकाली भव्य झांकी - फोटो : HALDUCHOD
विज्ञापन
हल्दूचौड़(नैनीताल)। कुमाऊं का लोक पर्व सातूं-आठूं उल्लास पूर्वक मनाया गया। हल्दूचौड़, मोटाहल्दू और मोतीनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने गौरा महेश की प्रतिमाएं बनाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

जग्गी बंगर में पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने हाथ में डोर एवं गले में दुबडे को धारण किया। देर सायं महिलाओं ने गौरा महेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। महिलाओं के मंगल गीत से वातावरण गुंजायमान रहा। इस दौरान झोड़ा, चांचरी भी गाई गई। पूजा अर्चना में पूनम पांडे, कमला बनकोटी, तुलसी चंदोला, पुष्पा जोशी, विभा चंदोला, कल्पना जोशी, आनंदी चंदोला, भावना, विमला मिश्रा, पुष्पा, चंपा, रुचि चंदोला, लीला, लक्ष्मी, जानकी बिष्ट, हेमा पाठक, मुन्नी पवार आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें