उत्तराखंड के कुमाऊं में बारिश का दौर जारी है। पिथौरागढ़ जिले के पीपली और अस्कोट क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे फसल और बागवानी को नुकसान पहुंचा। इससे किसान निराश हैं। बारिश के कारण आदि कैलाश मार्ग के साथ ही थल-मुनस्यारी हाईवे भी बंद है। वहीं, नैनीताल में मौसम सर्द बना हुआ है, धूप नहीं खिली और कुछ इलाकों में कोहरा छाया है।
काशीपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं, जबकि रुद्रपुर में बारिश हो रही है।