फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छह बाघ न मरते तो हम भी होते 560 के पार

Sun, 30 Jul 2023 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। प्रदेश में छह बाघों की मौत ने बाघों की संख्या के मामले में उत्तराखंड का देश में दूसरे पायदान पर आने की ख्वाहिश इस बार भी सपना बनकर ही रह गई। अब दूसरे पायदान पर आने के लिए उत्तराखंड बाघ संरक्षण पर और काम करना होगा और अगली गणना तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड में 560 बाघ चिह्नित हुए हैं जबकि कर्नाटक में 563 बाघ रिपोर्ट हुए हैं। ऐसे में प्रदेश केवल तीन बाघों की कमी से पिछड़ गया। बता दें कि 2022 में छह बाघों की मौत हो गई। पिछले दो बाघाें की हरिद्वार में खाल बरामद हुआ था। यदि ये बाघ नहीं मारे जाते तो शायद प्रदेश दूसरे पायदान पर होता है। कॉर्बेट निदेशक डा. धीरज पाण्डेय ने बाघों की संख्या वहीं बढ़ती है, जहां वासस्थल अच्छा हाेता है।
दो टाइगर रिजर्व को मिला टी-2 अवार्ड
ग्लोबल बाघ दिवस के मौके पर दो टाइगर रिजर्व को टी-2 अवार्ड मिला। यह अवार्ड बाघाें की संख्या दोगुनी होने पर दिया जाता है। इसमें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, पेंज टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र
विज्ञापन

32803 कैमरा ट्रैप से की गई गणना
पूरे देश में 32803 कैमरा ट्रैप से बाघों की संख्या हुई। बाघों की गणना कार्य में 175 स्थानों को चिन्हित किया गया था। बाघों की गणना के कार्य में प्रत्येक टाइगर रिजर्व में वन कर्मियों को लगाया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें