फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिप्सी स्वामियों की डीएफओ से वार्ता विफल

विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग के भंडारपानी में धरना देते ग्रामीण। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। 15 दिन से धरने पर बैठे कॉर्बेट जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन की सोमवार को डीएफओ से हुई वार्ता विफल हो गई। जिप्सी स्वामियों ने मांग पूरी नहीं होते तक धरना जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन

जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सिंह मेहरा ने बताया कि सोमवार को डीएफओ से वार्ता हुई। डीएफओ का रवैया नकारात्मक रहा। उन्होंने आश्वासन देकर धरना समाप्त करने को कहा। एसोसिएशन ने साफ किया है कि जब तक सीतावनी जोन पूर्व की भांति संचालित नहीं होता तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। सीतावनी में जिप्सी संचालन भी ठप रहेगा। इधर, सभासदों का प्रतिनिधिमंडल भी डीएफओ से मिला। कहा कि टेड़ा रोड पर ट्रक, कार, बाइक सभी जाते हैं लेकिन जिप्सियों पर ही रोक लगा रखी है, जो गलत हैं।
डीएफओ से मिले सभासदों में मोहम्मद मुजाहिद सिद्दीकी, भुवन शर्मा, भुवन डंगवाल, कमला ढौढियाल, राजा सलमानी, मोहम्मद अजमल, उस्मान सिद्दीकी, गुलाम सादिक, मेहराज बानो, हिना परवीन, नदीम कुरैशी, जिप्सी यूनियन के सचिव ललित नेगी, उपाध्यक्ष संतोष पपनै, गिरीश धस्माना, नूर अली, तस्लीम, मुजाहिद, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अब भंडारपानी में दिया ग्रामीणों ने धरना
रामनगर। जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन सीतावनी में बिना लिमिट जिप्सी चलाने की मांग पर अड़ा है। सोमवार को भंडारपानी में स्थानीय ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
राज्य आंदोलनकारी नवीन नैनवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बताया कि पर्यटन व्यवसाय में पवलगढ़ कंजर्वेशन के ग्रामीणों को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड में प्राथमिकता देने, स्थानीय ग्रामीणों को जिप्सी परमिट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस तरह 15 जून को पूरे कॉर्बेट पार्क में पर्यटन गतिविधियां बंद होती हैं, उसी तरह पवलगढ़ कंजर्वेशन यानी टेड़ा गेट से ग्रामीण क्षेत्र में जिप्सियां प्रतिबंधित की जाएं। इस मौके पर ग्राम प्रधान भलौन मनमोहन पाठक, गोपाल कुरिया, भास्कर पांडे आदि थे। संवाद

रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ से मिलते जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य।- फोटो : RAMNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें