हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ चौराहा एक बार फिर पानी से लबालब हो गया। सिंचाई गूल चोक होने के कारण पानी के सड़क पर बहने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर सिंचाई विभाग और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पानी की निकासी के प्रयास किए। बताया गया कि सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे केनाल सर्विस रोड से निकलने वाली गूल में कचरा फंसने के कारण यह समस्या खड़ी हुई। सिंचाई विभाग के ईई दिनेश रावत ने बताया कि देवलचौड़ चौराहे पर सड़क क्राॅसिंग में गूल के पानी की निकासी को पाइप छोड़ा गया है। संभवत: कचरा जमा होने से यह समस्या खड़ी हुई है। इसके लिए विभाग प्रस्ताव बना रहा है ताकि भविष्य में दिक्कत न हो।