हल्द्वानी में समुह घ की परीक्षा छुटने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी।
हल्द्वानी। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल समूह घ की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में करीब 85 फीसदी अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सड़क पर हजारों छात्रों के होने की वजह से जाम लगा रहा। परीक्षा के जोनल अधिकारी भास्कर भट्ट ने बताया कि परीक्षा को शांति पूर्वक कराने के लिए केंद्रों को तीन जोन में बांटा गया था। पहले जोन के छह केंद्रों पर परीक्षा के लिए 2700 अभ्यर्थियों ने फार्म भरा था। कुछ अभ्यर्थी इन केंद्रों पर अनुपस्थित रहे। विभागीय अधिकारी इसका ब्योरा जुटा रहे हैं। दूसरे जोन के सात परीक्षा केंद्रों में 2700 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 431 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इन केंद्रों में सिर्फ 2269 अभ्यर्थी मौजूद रहे। तीसरे जोन के छह परीक्षा केंद्रों में 3200 अभ्यर्थियों में से 2708 ने परीक्षा में भाग लिया। सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हूई।