फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में एनयूएन के महत्व को समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में शनिवार को मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन इआरए) आयोजन किया गया। परिसर निदेशक कर्नल (सेनि) अनिल कुमार नायर ने प्रो. कमल घनशाला के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि एमयूएन छात्रों में वैश्विक मुद्दों की समझ, तार्किक सोच और जिम्मेदार निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने ग्राफिक यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अमित आर भट्ट का संदेश पढ़ते हुए कहा कि ऐसे मंच छात्रों में सौदेबाजी, कूटनीति और टीम वर्क जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं को विकसित करते हैं। निदेशक यूजीसी मलवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर कुमाऊं विवि नैनीताल की प्रो. दिव्या उपाध्याय ने वर्ष 1986 में अपने पहले एमयूएन का अनुभव साझा किया। प्रभा सती ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्भीक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में छह संयुक्त राष्ट्र निकायों यूएनएचआरसी, यूएनडीपी, यूएनएफसीससी, यूएनसीएसडब्लू, इसीओएफआईएन और इंटरनेशनल प्रेस में प्रतिनिधियों ने पर्यावरणीय मानवाधिकार, लोकतांत्रिक समर्थन, नवीकरणीय ऊर्जा, लैंगिक समानता, अवैध वित्तीय प्रवाह और वैश्विक पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें