फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से झूमा ग्राफिक एरा

Fri, 05 Sep 2025 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (वि)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का आयोजन आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के निदेशक कर्नल (सेनि) अनिल कुमार नायर ने मां नंदा-सुनंदा के चरणों में शांति, समृद्धि और सौहार्द की कामना करते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट की। कलश यात्रा के बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनमोहक गणेश वंदना, पारंपरिक नृत्य, मां नंदा सुनंदा के जीवन-वृत्तांत पर आधारित हृदयस्पर्शी कविता, चिंतन-प्रेरक नाटक के साथ भक्तिभाव से आरती का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें