हल्द्वानी। मोटाहल्दू डाकघर में तैनात ग्राम डाक सेवक (जीडीएस) विवेक को सरकारी काम में कोताही बरतने पर बर्खास्त कर दिया गया है। बिना सूचना के तीन अनुपस्थित रहने और डाक डिलीवरी में लापरवाही के बाद यह निर्णय लिया गया। सहायक डाक अधीक्षक पीसी पांडे ने बताया कि जीडीएस के खिलाफ पहले लापरवाही की कई शिकायतें आई थीं। मोटाहल्दू क्षेत्र में तीन दिनों से डाक वितरित नहीं होने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि जीडीएस बिना सूचना दिए हरियाणा चला गया जिससे तीन दिनों तक डाक वितरित नहीं हो सकी। इसके बाद उसे नौकरी से हटा दिया गया है।