फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राज्यपाल ने अफसरों से जानीं समस्याएं

Fri, 02 Jun 2023 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने बृहस्पतिवार को एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व उपनिरीक्षक के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याओं और चुनौतियों के संबंध में वार्ता की। अधिकारियों से रामनगर में पर्यटन के विस्तार की संभावनाओं के संबंध में भी चर्चा की।
विज्ञापन


राज्यपाल ने हाल ही में संपन्न जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी। कहा कि विभागीय अधिकारियों ने आपसी समन्वय और टीम भावना से कार्य किया है जो प्रशंसनीय है। राज्यपाल ने कहा कि जी-20 के सफल आयोजन ने रामनगर को विश्व पर्यटन मानचित्र में स्थापित किया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जी-20 आयोजन में की गई व्यवस्थाओं और कार्यों को डॉक्यूमेंट किया जाए। जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले अधिकारियों को बधाई और प्रोत्साहन देना जरूरी है। इस दौरान एसडीएम गौरव चटवाल, पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, तहसीलदार बीसी पंत, राजस्व उप निरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें