रॉयल्टी के मामले में पूर्व की व्यवस्था लागू करने का शासनादेश जारी।
- फोटो : संवाद
सरकारी विभागों के ठेकेदारों ने उपखनिज की रॉयल्टी के मामले में पूर्व की व्यवस्था लागू करने का शासनादेश जारी होने के बाद हड़ताल स्थगित कर दी है। बृहस्पतिवार को तिकोनिया स्थित लोनिवि गेस्ट हाउस में कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसायटी हल्द्वानी के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
पदाधिकारियों ने बताया कि रॉयल्टी के संबंध में शासनादेश जारी होने के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, ठेकेदार जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों के स्थायी समाधान की मांग उठाएंगे।