फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बकायेदारों से करनी है 26.63 लाख की वसूली 

Mon, 14 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान ने जिला मुख्यालय के कई विभागों को साल भर तो पानी पिला दिया, लेकिन यह विभाग अब बिल चुकाने में आनाकानी कर रहे हैं। जल संस्थान की चिंता इसलिए ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि वित्तीय वर्ष खत्म होने को है और सरकारी बकायेदारों से 26.63 लाख रुपये की वसूली करनी है। जल संस्थान ने इन विभागों से एक हफ्ते के भीतर बकाया का भुगतान करने को कहा है।
विज्ञापन


उसके बाद विभाग इनके पेयजल कनेक्शन काट देगा। जल संस्थान के ईई जगदीप चौधरी ने बताया कि राजकीय पॉलीटेक्निक ने 2 लाख 94 हजार, राजभवन ने 4 लाख 42 हजार, लोनिवि ने 6 लाख 97 हजार, बिजली विभाग ने 5 लाख 5 हजार, केएमवीएन ने 2 लाख 5 हजार, पुलिस विभाग ने 2 लाख 14 हजार, शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कालेज ने 1 लाख 86 हजार व जीजीआईसी ने 1 लाख 20 हजार रुपये का भुगतान करना है।

उन्होंने कहा कि इन सभी विभागों को दो माह पूर्व ही बिल भी भेजे जा चुके हैं, लेकिन भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। इसके अलावा नगर के 41 बड़े पेयजल उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने विभाग का 36 लाख 65 हजार रुपये बकाया देना है। उन्होंने इन सब विभागों और उपभोक्ताओं से एक सप्ताह के भीतर बिलों का भुगतान करने को कहा है। उन्होंने कहा कि वसूली के लिए हर रोज विभाग की ओर से मुनादी भी कराई जा रही है। 
विज्ञापन


चौधरी के मुताबिक बिलों की वसूली न होने की वजह से विभाग के करीब 301 संविदा कर्मियों को बीते पांच माह से वेतन भी नहीं मिल पाया है। संविदा कर्मियों के एक माह के वेतन पर 30 लाख रुपये खर्च होते हैं। विभाग को वित्तीय वर्ष के भीतर 811.712 लाख वसूली करनी है, लेकिन अभी तक 621.801 लाख (76 फीसदी) ही वसूली हो पाई है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग ने रविवार और छुट्टी के दिनों में भी बिल काउंटरों को खुला रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें