ेहरागांव पहुंचने पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का स्वागत करते डॉ मुनीस रस?
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ मेहरागांव स्थित अपने भांजे के रिजॉर्ट में पहुंचे हैं। उनके यहां पहुंचने पर हल्द्वानी बेस अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मुनीस रस्तोगी ने उनका स्वागत किया। मीडिया कर्मियों से हुई सूक्ष्म वार्ता में बेदी ने बताया कि उत्तराखंड के भीमताल में आकर उन्हें बेहद सुकून मिला है।
बेदी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा क्रिकेटरों के लिए आईपीएल भी एक अच्छा प्लेटफार्म बन गया है। डॉ. मुनीस रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2010-11 में उनकी क्रिकेट एकेडमी में काम किया है और वह उनके फिजियोथेरेपिस्ट रह चुके हैं। मंगलवार को वह हल्द्वानी से उनके साथ भीमताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों तक कुमाऊं भ्रमण पर रहेंगे।