पहाड़पानी (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ौन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान मेले में स्वदेशी तकनीक पर आधारित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। प्रभारी प्रधानाध्यापक धमेंद्र सिंह बसेड़ा ने विद्यार्थियों से विज्ञान के प्रति रुचि रखने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गोपाल सिंह प्रथम, सुंदर बोरा द्वितीय और ललित तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुष्कर सिंह मेहता, रघुवर सिंह चुलगाई आदि मौजूद रहे।