फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल की सियासी बिसात पर गोपाल बिष्ट की दावेदारी की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए भीमताल विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वरिष्ठ कांग्रेसी और पीसीसी सदस्य गोपाल बिष्ट ने इस सीट से अपनी दावेदारी पेश कर दी है। मल्लीताल के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बिष्ट ने अपनी राजनीतिक सेवा और मजबूत पारिवारिक विरासत के आधार पर पार्टी से टिकट की मांग की है। गोपाल बिष्ट ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक सफर वर्ष 1989 में एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष के रूप में शुरू किया। वह उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व वन मंत्री रहे दिग्गज कांग्रेसी नेता और स्वतंत्रता सेनानी स्व. डुंगर सिंह बिष्ट के पुत्र हैं। अपनी विरासत का हवाला देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वह केवल अपना अधिकार मांग रहे हैं। बिष्ट ने संकल्प दोहराया कि उनका एकमात्र लक्ष्य 2027 में भीमताल सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता वापसी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें